देवाल। पूर्व विधायक स्व. शेर सिंह दानू की स्मृति में आयोजित पांच दिवसीय सांस्कृतिक संरक्षण पर्यटन एवं विकास मेला को लेकर बैठक हुई। बैठक में मेला समिति का गठन करते हुए इंद्र सिंह राणा पुन: अध्यक्ष चुने गए। वहीं बॉबी दानू, लक्ष्मण राणा, पंकज राणा व संजय सिंह राणा को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। सोमवार को लोहाजंग में आयोजित मेला समिति की बैठक में मेला समिति के कोषाध्यक्ष भुवन बिष्ट ने बताया कि मेला समिति के पास पिछले साल की दो लाख की धनराशि बची है। मेला अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा ने बताया कि मेला 23 नवंबर से होगा। मेले के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया जाएगा। पांच दिवसीय मेले में शिक्षण संस्थाओं, ममंद, युवक मंगल दल, लोक कलाकारों व प्रदेश के प्रमुख कला मंचों को आमंत्रित करने का प्रस्ताव पारित हुआ। मेले में प्रतियोगिताएं भी होंगी। बैठक में भुवन बिष्ट, रघुवीर सिंह, कैप्टन मेहरान बिष्ट, जयवीर राणा और पूरन बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद