फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नंदादेवी बायोस्फीयर कार्यालय में की अनिश्चितकालीन तालाबंदी

Tue, 11 Mar 2025 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

वन कर्मियों ने बायोस्फीयर रिजर्व के निदेशक के तबादले की उठाई मांग
कहा, आज ज्योतिर्मठ कार्यालय और होली के बाद जिले के सभी प्रभागों में जड़ेंगे ताले
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। नंदादेवी बायोस्फीयर रिजर्व के निदेशक के तबादले की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति वन विभाग ने मंगलवार को बायोस्फीयर के कार्यालय में अनिश्चितकाल के लिए तालाबंदी कर दी। बुधवार को नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क ज्योतिर्मठ में तालाबंदी की जाएगी। मोर्चा ने कहा कि होली के बाद जिले के सभी वन प्रभागों में ताले जड़े जाएंगे। साथ ही कर्मचारी पूर्ण कार्यबहिष्कार शुरू कर देंगे।
नंदादेवी बायोस्फीयर रिजर्व के निदेशक पर कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए संयुक्त मोर्चा की ओर से पिछले कई दिनों से आंदोलन किया जा रहा है। कर्मचारियों ने पांच मार्च से चार घंटे का कार्यबहिष्कार शुरू किया था। अब मंगलवार को सभी वन कर्मियों ने एकत्रित होकर नंदादेवी बायोस्फीयर रिजर्व कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उसके बाद कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी और धरने पर बैठ गए। मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह नेगी ने बताया कि निदेशक का तबादला होने तक तालाबंदी जारी रहेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह नेगी, कुलदीप खंडूड़ी, अनूप पंवार, चंद्रप्रकाश सेमवाल, वीरेंद्र सिंह नेगी, सत्येंद्र बर्त्वाल, अंजू कंडारी, सुमन लता जोशी, ममता कनवासी, बुद्धिबल्लभ जोशी सहित बड़ी संख्या में वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



इंसेट
जंगलों की आग बुझाने के अलावा नहीं होगा कोई काम
- वन दरोगा सत्येंद्र बर्त्वाल ने कहा कि आंदोलन को गुमराह करने का प्रयास करते हुए इसे प्रायोजित आंदोलन बताया जा रहा है। आंदोलन किसी भी तरह से प्रायोजित नहीं है, यह कर्मचारियों के उत्पीड़न के विरोध में किया जा रहा है। कहा कि कर्मचारी पूर्ण कार्यबहिष्कार करेंगे, सिर्फ जंगलों को आग से बचाने के लिए काम पर जाएंगे, उसके अलावा कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


कोट
किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न नहीं किया गया है। सिर्फ विभागीय कार्यों के लिए कर्मचारियों को बोला जाता है। विभागीय कार्यों के बारे में कहने पर उसे उत्पीड़न कहा जा रहा है जो गलत है। - पंकज कुमार, निदेशक, नंदा देवी बायोस्फियर, गोपेश्वर, चमोली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें