फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ में बढ़े यात्री, जाम लगा, बिगड़ा शेड्यूल

Thu, 12 Nov 2026 04:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कपाट बंद होने में अभी चार दिन का समय शेष, यात्री संख्या में हुई बढ़ोतरी
ज्योतिर्मठ से विष्णुप्रयाग तक लग रहा अधिक जाम, भनेरपाणी भूस्खलन क्षेत्र में भी रेंग रहे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा को अब सिर्फ चार दिन का समय शेष है और बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के बदरीनाथ पहुंचने का सिलसिला जारी है। 11 नवंबर को केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के बाद वहां पहुंचे अधिकांश तीर्थयात्रियों के बदरीनाथ धाम पहुंचने से अचानक यात्रा में बढ़ोतरी हो गई। ऐसे में बदरीनाथ में अधिकांश होटल फुल रहे। इधर, बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जगह-जगह तीर्थयात्रियों को जाम का सामना करना पड़ रहा है और जाम से तीर्थयात्रियों का यात्रा शेड्यूल बिगड़ रहा है।
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ से विष्णुप्रयाग तक अधिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। यहां दस किलोमीटर एरिया में सड़क संकरी होने से बार-बार वाहनों का जाम लग रहा है। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से यहां वनवे सिस्टम से वाहनों की आवाजाही करवाई जा रही है। वहीं भनेरपाणी भूस्खलन क्षेत्र में भी वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं। हरियाणा के तीर्थयात्री वरुण, अनामिका और कुणाल का कहना है कि बृहस्पतिवार को वे पीपलकोटी से बदरीनाथ के लिए निकले थे। बदरीनाथ मंदिर के दर्शनों के बाद माणा गांव घूमने का कार्यक्रम था मगर ज्योतिर्मठ में जाम में फंसे रहने के कारण शेड्यूल बिगड़ गया। यूपी के रामपुर से पहुंचे विनोद प्रकाश, रजनी और रितिक का कहना है कि पीपलकोटी और ज्योतिर्मठ में करीब डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहे। वहीं पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह का कहना है कि यात्रा वाहनों के बढ़ने से ज्योतिर्मठ में वनवे सिस्टम से वाहनों की आवाजाही करवाई जा रही है। अधिक देर तक जाम लगने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें