जिले के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत ने केंद्र सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश का भरोसा जीता है। आजादी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं। देश की 72 फीसदी जनता ने प्रधानमंत्री के कार्यों को सराहा है।
कहा कि इस संकट की घड़ी में भाजपा संगठन लोगों की मदद को आगे आया। देशभर में 19 करोड़ लोगों को भोजन पैकेट बांटे, चार करोड़ को भोजन किट दिए। प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन को आपदा मद में पांच करोड़ रुपये दिए हैं। दो करोड़ का बजट अलग से दिया गया है कि जिलों में कोई भूखा न रहे। इस मौके पर जिला प्रभारी विजय कप्रवाण, जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, विधायक महेंद्र भट्ट, सुरेंद्र नेगी, मुन्नी शाह, भाजयुमो अध्यक्ष नवल भट्ट आदि मौजूद थे।
भेषज संघ ने दी 51 हजार की आर्थिक मदद
गोपेश्वर। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जिला भेषज संघ ने प्रभारी मंत्री के हाथों पीएम फंड के लिए 51 हजार की धनराशि दी। भेषज संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल ने प्रभारी मंत्री को धनराशि का चेक भेंट किया।