फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सड़क हादसे में घायलों के स्वास्थ्य में सुधार

Mon, 01 Jun 2026 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। शनिवार को सड़क हादसे में घायल हुए बांक गांव के छह साल के मयंक, कविता व रोशनी के स्वास्थ्य में सुधार है। शनिवार को देवाल- लोहाजंग सड़क के ल्वाण के पास कार दुर्घटना में बांक गांव के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत व तीन घायल हुए थे। घायलों को एयर एंबुलेंस से ऋषिकेश एम्स ले गए थे। सभी घायलों का एम्स में इलाज चल रहा है। एम्स अस्पताल में घायलों के हालचाल पूछने गए बांक गांव के वीरेंद्र बिष्ट व पूर्व प्रमुख डॉ. दर्शन दानू ने बताया कि तीनों घायलों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। संवाद
विज्ञापन

......................

आर्थिक मदद किए जाने की लगाई गुहार
थराली। मेल्ठा गांव के 19 वर्षीय अमित की चट्टान से गिरकर मौत हो गई। उसके परिजनों ने मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। ग्राम प्रधान गुड्डी देवी ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है।

राज्य आंदोलनकारी भूपाल सिंह गुसाईं ने बताया कि 15 मई को अमित काफल बीनते हुए चट्टान से गिरकर घायल हो गया। उसे कई अस्पतालों में ले जाया गया पर एम्स में बिस्तर न मिलने से दून मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। अनुसूचित जाति का यह गरीब परिवार इलाज में भारी खर्च के कारण आर्थिक संकट में है। उपजिलाधिकारी यशवीर सिंह ने बताया कि ज्ञापन मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेजा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि दैवीय आपदा मद से सहायता के लिए मामले की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें