फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों-दुकानों से मलबा निकालने में जुटे रहे प्रभावित

Fri, 12 May 2017 10:13 PM IST
घरों-दुकानों से मलबा निकालने में जुटे रहे प्रभावित
विज्ञापन
Home removes debris - फोटो : amar ujala bureau
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम को हुई मूसलाधार बारिश से प्रभावित थराली, राड़ीबगड़ और केदारबगड़ कस्बे के लोग शुक्रवार को घरों और दुकानों में घुसे मलबे को हटाने में जुटे रहे। प्रशासन थराली से देवाल जाने वाले मार्ग सहित ग्रामीण जूनीधार मार्ग को खुलवाने में लगा रहा। दोपहर दो बजे तक सभी सड़कें खुलीं तो प्रशासन ने राहत की सांस ली। थराली से देवाल जाने वाला मुख्य मार्ग भी प्रशासन 20 घंटे बाद खुल पाया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम छह बजे से आठ बजे तक तेज आंधी और ओलावृष्टि के साथ ही मूसलाधार बारिश हुई, जिसने तहसील मुख्यालय से सुनला तक 10 किमी के दायरे में तबाही मचाई थी। थराली बाजार और राड़ीबगड़ में 15 से अधिक दुकानों और घरों में मलबा घुस गया था। वहीं थराली से देवाल जाने वाले मार्ग पर, थराली के सिपाही गदेरे, राड़ीगदेरे, सुनगाड़, ऊणीबगड़ आदि स्थानों पर भारी मात्रा में निर्माणाधीन पार्था और जूनीधार मोटर मार्गों का मलबा आ गया था।

हालांकि प्रशासन ने रात 11 बजे से सड़क खोलने का काम शुरू किया, लेकिन 12 बजे तक थराली से राड़ीबगड़ तक दो किमी ही सड़क खुल पाई। शुक्रवार दोपहर दो बजे तक सभी सड़कें खोल दी गईं। इसके बाद प्रशासन और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


राड़ीबगड़ में विनोद पंत केदारबगड़ में उमेश पुरोहित, महावीर सिंह, योगंबर सिंह, उमाशंकर सिंह, देवीदत्त, पूर्णानंद थपलियाल और शैलेंद्र सिंह आदि के मकानों में मलबा आ गया था। शुक्रवार को सभी प्रभावित दुकानों और मकानों से मलबा साफ करने में जुटे रहे। वहीं थराली बाजार के निकट बहने वाले सिपाही गदेरे से मुख्य बाजार थराली में पूरा मलबा फैल गया। इससे सहकारी समिति और सरस्वती शिशु मंदिर के भवन भी मलबे की चपेट में आ गए। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट बनाने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें