गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर चमोली कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन को रोका जिस पर हूटर व माइक लगा हुआ था जबकि उसके पास इस संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने चालक सुनील कुमार निवासी शक्तिनगर फतेहाबाद हरियाणा व उसके चार अन्य साथियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए हूटर को उतार दिया। उन्हें सख्त चेतावनी दी गई कि वाहनों में किसी भी अवैध या प्रतिबंधित उपकरणों का प्रयोग न करें। संवाद