गौचर, लंगासू, सेमलडाला (पीपलकोटी) और गोविंदघाट में होल्डिंग एरिया (विश्राम स्थल) चिह्नित किए गए हैं। हाईवे बाधित होने और भारी बारिश के दौरान चिह्नित जगहों पर बाजार के समीप वाहनों की पार्किंग की जाएगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को हाईवे बंद होने पर वीरान जगहों पर खाने-पीने के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। चमोली पुलिस प्रशासन ने बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह होल्डिंग एरिया (विश्राम स्थल) चिह्नित किए हैं। हाईवे बंद होने या लंबा जाम लगने पर इन स्थानों पर यात्रा वाहन खड़े किए जाएंगे और श्रद्धालु यहां ठहर सकेंगे।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि गौचर, लंगासू, सेमलडाला (पीपलकोटी) और गोविंदघाट में होल्डिंग एरिया (विश्राम स्थल) चिह्नित किए गए हैं। हाईवे बाधित होने और भारी बारिश के दौरान चिह्नित जगहों पर बाजार के समीप वाहनों की पार्किंग की जाएगी।
लामबगड़ में हाईवे बंद होने पर वाहनों को गोविंदघाट में रोक लिया जाएगा। यहां सरकारी और निजी पार्किंग के साथ ही होटल, लॉज स्थित हैं। सेमलडाला मैदान के समीप ही पीपलकोटी बाजार है। हेलंग, गुलाबकोटी, पागलनाला, पातालगंगा और सेलंग में हाईवे के बंद होने की दशा में वाहनों को सेमलडाला मैदान में खड़ा किया जाएगा। हाईवे खुलने के बाद उन्हें गंतव्य भेज दिया जाएगा।
यात्रा संचालन के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स की डिमांड भेजी
चमोली पुलिस प्रशासन ने बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा के बेहतर संचालन के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स की डिमांड मुख्यालय से की है। पुलिस विभाग ने दो पुलिस उपाधीक्षक, एक यात्रा इंस्पेक्टर, एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 20 एसआई्र, 10 ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर, 10 महिला सब इंस्पेक्टर, 20 एएसआई, 60 आरक्षी नागरिक पुलिस, 35 ट्रैफिक पुलिस, 20 महिला कांस्टेबल के साथ ही एक प्लाटून पीएसी की डिमांड भेजी है।