फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: शिक्षकों की तैनाती नहीं की तो स्कूल में करेंगे तालाबंदी

Mon, 31 Jul 2023 06:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी पीपलकोटी में रिक्त हैं कई पद, अभिभावकों ने तीन अगस्त तक दिया अल्टीमेटम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकोटी। राजकीय इंटर कॉलेज पीपलकोटी में शिक्षकों और लिपिक के रिक्त पद भरने की मांग को लेकर अभिभावकों ने चार अगस्त से आंदोलन की चेतावनी दी है। अभिभावकों ने इस संबंध में मुख्य जिला शिक्षाधिकारी को ज्ञापन भेजा। कहा कि यदि जल्द शिक्षकों की तैनाती नहीं होती है बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे और चार अगस्त से विद्यालय में तालाबंदी कर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
जीआईसी पीपलकोटी में भौतिक विज्ञान, गणित व अर्थशास्त्र के प्रवक्ता, एलटी गणित, दोनों लिपिक व चतुर्थ श्रेणी का पद रिक्त चल रहा है। इसको लेकर अभिभावक 12 जुलाई को मुख्य जिलाशिक्षाधिकारी से मिले थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद अभिभावक संघ की बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि तीन अगस्त तक रिक्त पदों पर तैनाती नहीं होती तो वे विद्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सभी रिक्त पद महत्वपूर्ण विषयों के हैं। ऐसे में यहां अध्ययनरत 275 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई चौपट हो रही है। ज्ञापन भेजने वालों में अभिभावक संघ के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह पंवार, बसंत लाल, दिनेश लाल, कुंदन सिंह रावत, विनोद रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन
नंदानगर (चमोली)। जीआईसी चौनघाट में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर सोमवार को भी अभिभावक संघर्ष समिति घूनी, रामणी व पडेरगांव के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन और क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। अनशनकारियों ने कहा कि पांच दिनों से उनका आंदोलन चल रहा है लेकिन अभी तक शिक्षा विभाग के अधिकारी सुध लेने नहीं पहुंचे हैं। शिक्षकों की तैनाती न होने से लोग बच्चों का शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में दाखिला कर रहे हैं। उन्होंने 5 अगस्त को जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन करने के बाद आमरण अनशन की चेतावनी दी। अनशन पर बैठने वालों में सोहन सिंह, विक्रम, देवेंद्र, महेंद्र, लक्ष्मी, खुशहाल, रणजीत, कमल सिंह, कर्ण सिंह, धनेश, जोत सिंह, मीना, जानकी देवी, रीना, सीमा, सुनीता, शीरा देवी, सुमेर सिंह, भरत सिंह, धन सिंह और मोहन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें