फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बनी तो संवारेंगे उत्तराखंड को : रावत

Sun, 12 Feb 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर/गौचर
विज्ञापन
गोपेश्वर में चुनाव जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री हरीश रावत। - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश में जो विकास किया है, वह सिर्फ ट्रेलर था। जनता ने अब फिर उन्हें आशीर्वाद दिया तो अगले पांच साल में उत्तराखंड को संवारने का काम होगा। उन्होंने कहा कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में नमक, तेल, गेहूं और चावल और सस्ती दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री रविवार को गोपेश्वर और गौचर में कांग्रेस की चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


गोपेश्वर में बदरीनाथ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के समर्थन में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री ने भाजपा और मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार बनने पर पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए अलग से मंत्रालय बनाया जाएगा। देश में एक लाख 75 हजार का स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने वाला उत्तराखंड एकमात्र राज्य है। सभा में पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी, कांग्रेस प्रेक्षक सूरज सिंह नेगी, अनिल कठैत आदि मौजूद थे।

गौचर के रामलीला मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी के समर्थन में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर गौचर में लघु व्यापार और उद्यमिता विकास के लिए कॉटेज इंडस्ट्री का नया संस्थान खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो विकास किया है, वह सिर्फ ट्रेलर था। अगले पांच साल में उत्तराखंड को संवारने का काम होगा।
विज्ञापन


सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए रावत ने कहा कि उन्होंने विभिन्न महकमों में 30 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी देने का काम किया है। कहा कि यदि विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को 45 से 50 सीट देती है तो उत्तराखंड में विकास की नई बयार चलेगी। इस मौके पर प्रत्याशी डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी, हरि सिंह रावत, जिला महामंत्री सुरेश डिमरी, विजय प्रसाद डिमरी, मुकेश नेगी, इंदू पंवार, संदीप नेगी, राकेश शैली, लक्ष्मण रावत, अर्जुन नेगी, अजय किशोर भंडारी, सुनील पंवार, रोशनी नेगी, राजेंद्र सगोई, राजा चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें