कर्णप्रयाग। कपीरी क्षेत्र के गांवों की मूलभूत समस्याएं हल नहीं होने से नाराज कपीरी संघर्ष समिति के सदस्यों ने 19 फरवरी को कर्णप्रयाग तहसील में प्रदर्शन का ऐलान किया। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र नेगी व महामंत्री नरेंद्र तोपाल ने एसडीएम को ज्ञापन देकर ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को दुरुस्त करने सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। कहा गया कि क्षेत्र के 16 ग्राम पंचायतों के लोग आज भी जरूरी सुविधाओं के लिए भटक रहे हैं। कर्णप्रयाग-नैनीसैंण सड़क बदहाल है। तलसारी-कनखुल व खत्याड़ी-सेरागाड़ सड़क तीन साल बाद भी आरटीओ से पास नहीं हो पाई है साथ ही कई पुल भी नहीं बन पाए हैं। राइंका कनखुल में प्रधानाचार्य के पद के साथ-साथ शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। उन्होंने कहा यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 19 फरवरी को प्रदर्शन किया जाएगा।