फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा आने से बदरीनाथ बार-बार बाधित हाने से लगा जाम

विज्ञापन
कर्णप्रयाग-बदरीनाथ हाईवे पर उमा आश्रम के पास पहाड़ी से आ रहा मलवा। - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
रविवार को बदरीनाथ हाईवे पर लाटूगैर (कर्णप्रयाग) के पास पहाड़ी से मलबा आने के कारण सड़क बंद हो गई। इस दौरान करीब दो किमी वाहनों का जाम लगने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जेसीबी से मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू की जा रही है, लेकिन बार-बार पहाड़ी से मलबा पत्थर आने से जाम लगता रहा।
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड निर्माण कि दौरान इन दिनों कर्णप्रयाग के लाटूगैर के पास से सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। पूरा क्षेत्र भूस्खलन वाला होने से पहाड़ी से सड़क पर मलबा व भारी-भरकम पत्थर आ रहे हैं। रविवार शाम को करीब चार बजे लाटूगैर में भूस्खलन होने से हाईवे पर मलबा आने से जाम लग गया और वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। हालांकि जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर यातायात बहाल किया गया, लेकिन कुछ देर बाद फिर से मलबा आने से सड़क बार-बार बाधित होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें