फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बेसिक शिक्षा मजबूत हो तो रुके गांवों का पलायन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में बोले वक्ता, चकबंदी पर भी दिया गया जोर, जल, जंगल, जमीन को बचाने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। ग्रामीण क्षेत्रों में यदि पलायन को रोकना है तो गांवों में बेसिक शिक्षा को मजबूत करने की आवश्यकता है। हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भी चकबंदी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। राज्य के जल, जंगल, जमीन को बचाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए, जिससे पृथक उत्तराखंड राज्य निर्माण का सपना साकार हो सकेगा।
सोमवार को गोपेश्वर में कैसे रुके गांवों से पलायन विषय पर अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में वक्ताओं ने यह बातें कहीं। सेवानिवृत शिक्षक बछेर गांव निवासी राजेंद्र पंत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जब तक शिक्षा का स्तर नहीं सुधरेगा, तब तक पलायन रोकने की बात हवाई साबित होगी। प्राथमिक शिक्षा की मजबूती पर जोर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने उन्नत कृषि के लिए चकबंदी पर जोर दिया। कहा कि हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भी चकबंदी लागू की जानी चाहिए, जिससे कृषकों को काश्तकारी करने में आसानी होगी। श्यान किशनपुर गांव के जेपी जोशी ने कहा कि सरकारी विद्यालयों के बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं में सबसे आगे हैं, उन्हें मार्गदर्शन की जरूरत है। अभिभावकों को अपने पाल्यों की गतिविधियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र ममगाईं ने कहा कि खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे बच्चों को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

शिक्षक धन सिंह घरिया ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर जोर दिया। इस मौके पर पूर्व सैनिक बुद्धि प्रसाद त्रिपाठी, जगदीश प्रसाद त्रिपाठी, पूरण सिंह चौहान, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें