जेम्स एकेडमी की कक्षा पांचवीं की छात्रा इच्छा कुंवर ने इंडियन टैलेंट ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उसने उत्तराखंड में चौथी और देश में दसवीं रैंक हासिल की। वहीं विज्ञान वर्ग में कक्षा छह की प्रीति रावत ने उत्तराखंड में 13वीं और शिवा कुंवर ने 17वीं रैंक हासिल की। इस ओलंपियाड में कक्षा एक से दसवीं तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करते हैं। इन छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए इंडियन टैलेंट ओलंपियाड की तरफ से स्कॉलरशिप दी जाएगी। प्रधानाचार्य रेखा, यादव सिंह, अनिल सिंह, सुधा, गीता, दीपा सहित अन्य स्टॉफ ने बच्चों की सफलता पर खुशी जताई।