फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी हथियार

Tue, 09 Jun 2026 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को टीका लगाने की अपील की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। महिलाओं में बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर लगाया गया एचपीवी टीका इस गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम कर सकता है। यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी हथियार है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय गोपेश्वर के प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक ने बताया कि वर्तमान में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन निःशुल्क लगाई जा रही है। टीकाकरण स्वास्थ्य केंद्रों तथा एएनएम के माध्यम से नियमित रूप से किया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपनी बेटियों को निर्धारित आयु में यह टीका अवश्य लगवाने की अपील की। डॉ. धनिक ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन को लेकर समाज में कई तरह की भ्रांतियां फैलाई जाती हैं जबकि यह वैक्सीन दुनिया के 150 से अधिक देशों में बालिकाओं और महिलाओं को लगाई जा चुकी है। यह टीका सुरक्षित, प्रभावी और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत पात्र बालिकाएं केवल आधार कार्ड के साथ अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या एएनएम से निःशुल्क टीका लगवा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें