फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चांदनीखाल-चंद्रशिला सड़क के डामरीकरण की मांग

Tue, 09 Jun 2026 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। ग्रामीणों ने चांदनीखाल-रडुवा-चंद्रशिला सड़क पर डामरीकरण सहित अन्य कार्य करवाने की मांग की। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

कांडई चंद्रशिला के प्रधान भगत सिंह भंडारी, पूर्व प्रधान नवीन राणा, रडुवा की प्रधान मनीषा देवी, प्रदीप बर्त्वाल, बीडीसी सदस्य चंद्रकला देवी आदि ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद तीन किमी सड़क का निर्माण हो पाया। इससे रडुवा और कांडई चंद्रशिला के ग्रामीण सड़क से जुड़ गए लेकिन सड़क पर द्वितीय चरण का कार्य होना शेष है। इसमें नाली निर्माण, स्कपर, जल निकासी व डामरीकरण कार्य नहीं हुआ है। इस कारण बरसात में सड़क पर कीचड़ हो जाती है। मिट्टी पत्थर होने से वाहनों की आवाजाही में खासी दिक्कत होती हैं। उन्होंने जल्द से जल्द सड़क पर द्वितीय चरण के कार्य करवाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें