गौचर। नगर के लोडियागाड़ गदेरे से आवासीय मकानों और कृषि भूमि को खतरा बना हुआ है। जन-प्रतिनिधियों ने नगर पालिका प्रशासन से यहां सुरक्षा दीवार और चेकडैम निर्माण कराने की मांग की।
सभासद वंदना राणा, चैतन्य बिष्ट, विनीत रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, नगर अध्यक्ष जगदीश कनवासी, सुनील पंवार आदि ने बताया कि लोडियागाड़ गदेरे के कटाव से स्थानीय लोगों की उपजाऊ भूमि और आवासीय मकान खतरे की जद में आ रहे हैं। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी ने बताया कि मामले का संज्ञान लेकर प्रस्ताव बनाकर प्रशासन को भेजा जाएगा। संवाद