फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joshimath: भूस्खलन की जद में आया मकान तो छोड़ दिया गांव, पगनों गांव में पहले ही जा चुके कई परिवार

Fri, 01 Sep 2023 04:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)

सार

लगातार भूस्खलन जोशीमठ के कई गांव के लिए मुसीबत बन चुका है। पगनों गांव में एक माह से भूस्खलन हो रहा है। खतरे को देखते हुए 16 परिवार घरों को छोड़कर पास में ही अन्यत्र घरों में चले गए हैं।
विज्ञापन
भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पगनों गांव में एक माह से पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। ऐसे में कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। खतरे को देखते हुए अभी तक 16 लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा चुके हैं जबकि बृहस्पतिवार को तो एक परिवार ने गांव ही छोड़ दिया है।

विज्ञापन


पगनों गांव में एक माह से भूस्खलन हो रहा है जिससे मलबा गांव में आने से खतरे को देखते हुए 16 परिवार घरों को छोड़कर पास में ही अन्यत्र घरों में चले गए हैं। अब गांव के जगत सिंह पंवार का मकान भी भूस्खलन से खतरे की जद में आ गया तो उन्होंने बृहस्पतिवार को गांव ही छोड़ दिया। वह परिवार के साथ सलूड़ गांव में किराये के घर में चले गए हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet: बैठक में 20 प्रस्तावों पर लगी मुहर, राज्य आंदोलनकारी क्षैतिज आरक्षण बिल को मिली मंजूरी

जगत सिंह ने बताया कि उनके चार कमरों का मकान कभी भी ढह सकता है। उनके खेत भी बरबाद हो चुके हैं। प्रशासन ने राहत के नाम पर सिर्फ कुछ टिन दी हैं। मकान बनाने के लिए उनके पास जमीन भी नहीं बची है। पत्नी और सात वर्षीय बेटे को लेकर गांव छोड़कर दूसरे गांव में आ गए हैं। उन्होंने सरकार से पुनर्वास की मांग की। संवाद

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें