रविवार देर शाम को आंधी-तूफान के कारण मुख्य बाजार में एक पोपुलर का पेड़ गिर गया, जिससे रेखा देवी का मकान और त्रिलोक सिंह की सब्जी की ठेली क्षतिग्रस्त हो गई।
पेड़ गिरने से कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग बड़े वाहनों के लिए बंद हो गया। वहीं कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग के नाकोट और धारडुंगरी के बीच चीड़ का पेड़ आंधी के कारण मोटर मार्ग पर गिर गया, जिससे मार्ग एक घंटे तक बंद रहा।
कनखुल तथा मैखुरा के क्षेत्र भ्रमण से कर्णप्रयाग आ रहे डिप्टी स्पीकर डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी पंद्रह मिनट तक यहां फंसे रहे। हालांकि क्षेत्र के ग्रामीणों के प्रयासों से छोटे वाहनों के लिए मार्ग खोल दिया गया।