फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: होटल कर्मियों को दिया अग्निसुरक्षा का प्रशिक्षण

Mon, 12 May 2025 08:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


बदरीनाथ/पीपलकोटी। चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बदरीनाथ धाम में लगातार अग्निशमन सुरक्षा और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन को अग्निसुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

फायर यूनिट बदरीनाथ एफएसएसओ श्याम सिंह के नेतृत्व में फायर कर्मियों ने होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में अग्निशमन उपकरणों की जांच की। साथ ही यहां काम करने वाले कर्मचारियों को आग से बचाव का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता, दिनेश राणा, रामनारायण भंडारी, मंदीप भंडारी आदि मौजूद रहे। उधर टीएचडीसी मायापुर पीपलकोटी में फायर सर्विस गोपेश्वर और सीआईएसएफ की फायर सेफ्टी यूनिट ने विद्युत सब स्टेशन, कंट्रोल रूम, स्टोर और आवासीय व प्रशासनिक भवनों का निरीक्षण किया और सभी उपकरणों को जांचा। इस दौरान एलएफएम मदन सिंह, नेश सिंह, विपिन सिंह, पंकज डोभाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें