फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चारों धामों में स्थापित किए जाएंगे आधुनिक सुविधायुक्त अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
माणा गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बोले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
विज्ञापन




चारों धामों में आधुनिक सुविधायुक्त अस्पताल स्थापित किए जाएंगे और बदरीनाथ धाम में इसी साल से 50 बेड का अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा। माणा गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य व सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यह बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने सहकारिता विभाग की ओर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत भोटिया जनजाति के ग्रामीणों को ब्याज रहित कृषि ऋण भी वितरित किया।



स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बदरीनाथ धाम में अस्पताल जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत मल्टी स्पेशलिटी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर शुरू करवाया। शिविर में 245 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। इसके बाद माणा गांव में भोटिया जनजाति के किसानों को आजीविका बढ़ाने के लिए एक-एक लाख रुपये के ब्याज रहित कृषि ऋण के चेक वितरित किए गए। मंत्री ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की लोगों से अपील की। इस मौके पर चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, एसीएमओ डॉ. एमएस खाती, वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. प्रीति यादव, माणा गांव के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा के साथ ही कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बदरीनाथ के दर्शन किए



जोशीमठ। शिक्षा, स्वास्थ्य और सहकारिता मंत्री डाॅ.. धनसिंह रावत ने रविवार को सपरिवार बदरीनाथ के दर्शन किए। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उन्हें प्रसाद, अंग वस्त्र और तुलसी माला भेंट की। दर्शनों के बाद उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बदरीनाथ में बन रहे 50 बेड के अस्पताल का भी निरीक्षण किया। पांडुकेश्वर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने के बाद रात्रि विश्राम के लिए जोशीमठ रवाना हो गए। सोमवार को धनसिंह रावत मलारी में एएनएम केंद्र का उद्घाटन करेंगे और वाइब्रेंट विलेज मलारी के ग्रामीणों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें