फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को मिलेगी छात्रावास की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन की ओर से भेजे गए 26 करोड़ के प्रस्ताव को सरकार से मिली मंजूरी
विज्ञापन




अभी कॉलेज से 10 किमी दूर किराए के कमरों में रहते हैं छात्र

इंजीनियरिंग काॅलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को जल्द ही आवासीय सुविधा मिल जाएगी। कॉलेज प्रशासन को राज्य सरकार की ओर से केंद्रीय विशेष सहायता योजना के तहत छात्रावास निर्माण के लिए 26 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। छात्रावास में 300 छात्र-छात्राएं रह सकेंगे।
विज्ञापन




वर्ष 2013 से कोठियालसैंण में इंजीनियरिंग कॉलेज का संचालन शुरू हुआ था। यहां आसपास ठहरने की पर्याप्त सुविधा न होने के कारण अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को दस किलोमीटर दूर गोपेश्वर में किराए के कमरों पर रहना पड़ता है जिससे उन्हें समय के साथ ही आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। संस्थान के पास अभी तक छात्रावास की सुविधा नहीं है। अब राज्य सरकार ने कॉलेज में छात्रावास निर्माण की संस्तुति दे दी है। यहां 150 छात्र और इतने ही छात्राओं के लिए आवास की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही कॉमन हॉल, भोजनालय, वार्डन, आवास, केयर टेकर आवास और अध्ययन कक्ष का निर्माण भी किया जाएगा। इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. संजीव नैथानी ने बताया कि संस्थान की ओर से सरकार को छात्रावास निर्माण के लिए 26 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था। इस प्रस्ताव को केंद्र की विशेष सहायता योजना के तहत मंजूरी मिल गई है। राज्य सरकार की ओर से हरी झंडी मिलने पर छात्रावास निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें