गोपेश्वर। भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल ने केदारनाथ धाम की यात्रा में संचालित होने वाले चमोली जिले के घोड़े-खच्चर संचालकों का रजिस्ट्रेशन चमोली जनपद के नाम पर करने की पैरवी की। उन्होंने इस संबंध में रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल को ज्ञापन भेजा। कहा कि विगत वर्ष आपदा के कारण रुद्रप्रयाग जिले के घोड़े संचालकों को मुआवजा दिया गया, जबकि चमोली जनपद को छोड़ दिया गया। चमोली जिले के घोड़े संचालकों को भी स्थानीय मानते हुए यात्रा शुरू होने से पहले घोड़ा संचालकों का रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा जिससे चमोली के संचालकों को भी मुआवजे का लाभ मिल सके। संवाद