फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: जिला आबकारी अधिकारी और दो अन्य कर्मियों की गुमशुदगी दर्ज, पिछले तीन दिन से चल रहा था विवाद

Fri, 04 Apr 2025 10:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर( चमोली)

सार

चमोली जिले के जिलाधिकारी और जिला आबकारी अधिकारी के बीच पिछले तीन दिन से विवाद चल रहा था। अब जिला आबकारी अधिकारी और आबकारी विभाग के दो अन्य कार्मिकों की गोपेश्वर थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला आबकारी अधिकारी और आबकारी विभाग के दो अन्य कार्मिकों की गोपेश्वर थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई है। राजस्व उपनिरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

तीन दिनों से चमोली जिले के जिलाधिकारी और जिला आबकारी अधिकारी के बीच विवाद चल रहा है।

बृहस्पतिवार को राजस्व उपनिरीक्षक चंद्र सिंह बुटोला ने गोपेश्वर थाने में तहरीर दी। जिसमें कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वे जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश कुमार के राजकीय आवास कुंड कालोनी में गए लेकिन वे 31 मार्च से आवास और कार्यालय से नदारद हैं। साथ ही जिला आबकारी कार्यालय में तैनात सहायक लेखाकार धीरज भट्ट और कनिष्ठ सहायक मनीष रावत भी एक अप्रैल से कार्यालय से नदारद हैं। इस पर पुलिस ने तीनों की गुमशुदगी दर्ज कराई है।

स्थानीय युवाओं ने डीएम के समर्थन में सीएम को भेजा पत्र
जिलाधिकारी और आबकारी अधिकारी के विवाद के बीच गोपेश्वर के कई युवा डीएम के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी के समर्थन में मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। कहा कि डीएम की छवि खराब करने के लिए नकारात्मक माहौल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Herbal Tea Benefits:  डायबिटीज, वायरल को दूर भगाओ, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाओ, कुमाऊं विवि का पढ़ें ये शोध
विज्ञापन


एबीवीपी के विभाग संयोजक अजय भंडारी, पपड़ियाना के वार्ड सदस्य दीपक बिष्ट, मनीष फरस्वाण, निजमुला घाटी ध्रुव फरस्वाण, ज्योतिर्मठ के अजय कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी आम जनता के हित में बेहतर कार्य कर रहे हैं। ऐसे में जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। दूसरी ओर इस पूरे विवाद में जिलाधिकारी को सोशल मीडिया पर चमोली के लोगों का खूब समर्थन मिल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें