फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इसी माह शुरू होगी हार्मोन की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल गोपेश्वर में अब खून के कंप्लीट ब्लड काउंट (सीबीसी) और हार्मोन की जांच भी हो सकेगी। इसके लिए अस्पताल में मशीन लगा दी गई है। अक्तूबर माह के अंत तक अस्पताल में हार्मोन जांच की सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम स्वाति एस भदौरिया ने जिला अस्पताल में चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक लेते हुए अस्पताल में शीघ्र हार्मोन टेस्ट की सुविधा शुरू कराने के निर्देश दिए। बताया गया कि अस्पताल में हार्मोन जांच की मशीन लगा दी गई है। बैठक में अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों और चिकित्सा सुविधा के लिए अनुमोदित बजट एवं आय-व्यय को लेकर चर्चा हुई। जिला अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों को ठहरने के लिए गेस्ट हाउस, कैंटीन एवं जन औषधि केंद्र के निर्माण कार्य को लेकर भी सहमति बनी। इस मौके पर सीएमएस डा. जीएस चुफाल, सीएमओ डा. जीएस राणा और कोषाधिकारी दीपक चौहान के साथ ही कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें