फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ में स्थापित होगी होमगार्ड सहायता डेस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ में दर्शनों के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से सहायता डेस्क स्थापित की जाएगी। इस संबंध में जिला कमांडेंट होमगार्ड्स श्यामेंद्र कुमार साहू ने आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया कि बदरीनाथ धाम में तैनात होमगार्ड के जवान धाम में आने वाले श्रद्धालुओं जो अत्यंत वृद्ध, असहाय, दिव्यांग हैं उनको दर्शन कराने में सहयोग करें। धाम में उचित स्थान चिह्नित करते हुए होमगार्ड सहायता डेस्क स्थापित की जाए। यहां पर हर समय दो होमगार्ड तैनात रहेंगे। हेल्प डेस्क में बैनर लगाकर मोबाइल नंबर भी दर्ज किया जाएगा। सहायता लेने वाले यात्रियों से उनके अनुभव भी रजिस्टर में दर्ज कराए जाएंगे। हर दिन के कार्य की सूचना कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय चमोली को भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें