फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वन विभाग ने लासी व मजोठी में हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ वन प्रभाग की ओर से वन भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चमोली रेंज की ओर से बृहस्पतिवार को लासी और मजोठी में ग्रामीणों की ओर से वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। ग्रामीणों ने वन भूमि पर दीवार लगाकर खेत बनाए थे। विभागीय टीम ने दीवार को तोड़कर अतिक्रमण हटा दिया। साथ ही ग्रामीणों को भविष्य में अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। चमोली रेंज में अभी तक 20 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कर दिया गया है। इस दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी पूजा रावत, वन क्षेत्राधिकारी केएल भारती, उप वनक्षेत्राधिकारी नत्था सिंह राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें