विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं ने अबीर गुलाल के साथ होली खेली। श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर परिसर में एबीवीपी और छात्र संघ की ओर से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आज बिरज में होरी रे रसिया..., होली खेले रघुवीरा अवध में..., खूब चले रे अबीर-गुलाल..., रंग बरसे, भीगे चुनर वाली... आदि गीतों के साथ नृत्य किया। वहीं, सरस्वती विद्या मंदिर गोपेश्वर में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद उनियाल, सुरेंद्र सिंह रावत, व्यवस्थापक शांति प्रसाद भट्ट, आयुष चौहान, मंगला सिंह, सुखदेव आदि मौजूद थे। ब्यूरो
होली के गीत गाकर लगाया अबीर गुलाल
कर्णप्रयाग। रविवार को कर्णप्रयाग, सिमली, आदिबदरी, थराली, देवाल, नारायणबगड़, गौचर, लंगासू, गैरसैंण सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों ने होली के गीत गाकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। कर्णप्रयाग के बाजारों में विभिन्न गांवों से आए बच्चों ने ढोल-दमाऊं की थाप पर रंग बरसे भीगे चुनरवाली... सहित कई गीत गाए और नृत्य किया। सिमली, बेड़ी, छिमटा आदि गांवों में भी बच्चों ने होली खेली और अबीर गुलाल लगाया।