फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुस्तान कंपनी के वाहन स्वामी गए हड़ताल पर

Fri, 01 Apr 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
अलकनंदा पर निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना के निर्माण में लगे वाहनों के किराए में बढ़ोत्तरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर वाहन स्वामी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। वाहन स्वामियों ने परियोजना निर्माण कार्य कर रही हिंदुस्तान कंपनी के अधिकारियों पर वाहन स्वामियों के शोषण का आरोप लगाया।
विज्ञापन


वहीं, वाहन संचालन ठप पड़ जाने से कंपनी के अधिकारी प्राइवेट वाहनों से परियोजना साइट पहुंचे। वाहन स्वामियों ने कंपनी के मुख्य कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर कंपनी के विरोध में नारेबाजी भी की।

प्रदर्शन स्थल पर आयोजित सभा में ज्येष्ठ उपप्रमुख अयोध्या हटवाल ने कहा कि वाहन स्वामी कई महीनों से वाहन का मासिक किराया 30 हजार और दिन रात चल रहे वाहनों का किराया 45 हजार रुपये करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कंपनी प्रबंधन की ओर से इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


वाहन स्वामियों ने ड्यूटी टाइम 12 घंटे नियत करने और इससे अतिरिक्त कार्य करने पर सौ रुपये प्रति घंटे के हिसाब से ओवर टाइम देने, रविवार को साप्ताहिक अवकाश देने और वाहनों के रखरखाव के लिए समय देने की मांग की।

चेतावनी दी गई कि यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो अनिश्चितकाल के लिए वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। इस मौके पर विमल पंवार, पुष्कर सिंह, दिनेश, प्रकाश, हुकम सिंह नेगी, कुलदीप, संतोष और जगदीश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें