देवाल। बीते 28 फरवरी से नालपानी में मलबा आने से बंद हिमनी-बलाण सड़क तीसरे दिन भी नहीं खुल पाई है। बलाण के गोविंद बिष्ट ने बताया कि पीएमजीएसवाई को इसकी सूचना दी गई और सहायक अभियंता की ओर से रविवार को मलबा हटाने का आश्वासन दिया गया था। मगर सड़क अभी तक नहीं खोली जा सकी है। ऐसे में बलाण के ग्रामीणों को पांच किमी पैदल चलना पड़ रहा है। हाईस्कूल बलाण बोर्ड परीक्षा का केंद्र है। सड़क बंद होने से शिक्षक और छात्र-छात्राएं पांच किमी पैदल जा रहे हैं। गोविंद बिष्ट ने जिलाधिकारी से जल्द सड़क को खोलने की मांग की। संवाद