फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: श्रमजीवी पत्रकार संघ के दिनेश जोशी बने जिलाध्यक्ष

Sun, 02 Mar 2025 04:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। श्रमजीवी पत्रकार संघ चमोली की जिला इकाई की बैठक रविवार को हुुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से दिनेश जोशी को जिलाध्यक्ष और महिपाल गुसाईं को महामंत्री चुना गया।
विज्ञापन

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी की देखरेख में चुनाव अधिकारी देवेंद्र रावत ने पदाधिकारियों की घोषणा की। शेखर रावत, गिरीश चंदोला को उपाध्यक्ष, महिपाल गुसाईं को जिला महामंत्री, जयवीर मनराल, प्रकाश डिमरी को सचिव, केएस असवाल को कोषाध्यक्ष एवं क्रांति भट्ट और दिग्पाल गुसाईं को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। दूसरे सत्र में हिमालय एवं आपदा विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता क्रांति भट्ट ने आपदाओं से बचने के उपायों पर चर्चा करते हुए सरकार से स्थानीय लोगों के साथ चर्चा, परिचर्चा की आवश्यकता पर बल दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शास्त्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि रामकृष्ण भट्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र डंडियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें