फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ब्लॉक कार्यकारिणी गठित कर हिमांशु नेगी को बनाया अध्यक्ष

Sun, 17 May 2026 05:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने भरी हुंकार
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा शाखा चमोली ने रविवार को बैठक की। इस दौरान आगामी 24 मई की हुंकार रैली की रणनीति पर चर्चा करते हुए ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें हिमांशु नेगी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान सभी कर्मियों से बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

ब्लाॅक सभागार में आयोजित बैठक में मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2005 से 55 हजार सरकारी कर्मियों को पेंशन नहीं मिल रही। वक्ताओं ने सांसदों-विधायकों को पांच वर्ष की सेवा पर पेंशन मिलने के बावजूद कर्मियों से भेदभाव पर चिंता जताई। उन्होंने चेतावनी दी यदि सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो आगामी विधानसभा चुनाव में इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। इसके लिए कर्मचारी 24 मई को कर्णप्रयाग में जिलास्तरीय हुंकार रैली निकालेंगे। बैठक में मोर्चा जिलाध्यक्ष सतीश कुमार, हिमांशु नेगी अध्यक्ष, आशीष नेगी सचिव, चंदा चौधरी महिला ब्लॉक अध्यक्ष, हर्षवर्द्धन गैरोला संरक्षक, राज कुमार संयोजक मनोनीत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें