फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: फीस वृद्धि के विरोध में बीएड के छात्रों ने प्राचार्य को घेराव

Sat, 16 May 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फीस बढ़ोतरी के विरोध में बीएड के छात्रों ने प्राचार्य को घेराव
विज्ञापन




कुलपति को ज्ञापन भेजकर पूर्व की भांति फीस निर्धारित करने की उठाई मांग

गोपेश्वर। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की ओर से बीएड परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी के खिलाफ पीजी कॉलेज गोपेश्वर के बीएड प्रशिक्षणार्थियों ने प्राचार्य का घेराव किया। उन्होंने विवि के कुलपति को ज्ञापन भेजकर परीक्षा शुल्क पूर्व की भांति करने की मांग रखी है। गोपेश्वर पीजी कॉलेज में बीएड प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को कॉलेज परिसर में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उसके बाद वे प्राचार्य कक्ष में पहुंचे और परीक्षा शुल्क में हुई बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग उठाई। उन्होंने विवि के कुलपति को भेजे ज्ञापन में कहा है कि पूर्व में बीएड पाठ्यक्रम वार्षिक प्रणाली के तहत संचालित होता था, इसमें परीक्षा शुल्क 2780 रुपये निर्धारित था। लेकिन इस बार इसे सेमेस्टर प्रणाली के तहत संचालित किया जा रहा है और परीक्षा शुल्क 2960 रुपये निर्धारित किया गया है। विवि के अन्य पाठ्यक्रमों में परीक्षा शुल्क 1100 रुपये निर्धारित है। लेकिन बीएड का परीक्षा शुल्क और प्रवेश शुल्क लगभग बराबर है। इससे कई प्रशिक्षणार्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने में बाधा उत्पन्न होगी। उन्होंने मांग की है कि बीएड का परीक्षा शुल्क पूर्व की भांति या अन्य पाठ्यक्रमों की भांति निर्धारित किया जाए।इस दौरान सपना राणा, अमित, ममता असवाल, अमीषा, रीना, प्रिया, महिमा, मोहित, गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें