नारायणबगड़। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को छात्र परिषद के गठन के बाद पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय की छात्र परिषद में हिमांशु बिष्ट को सेनापति, प्रदीप नेगी को उपसेनापति, शिवम नेगी को अध्यक्ष, सुहानी नेगी को उपाध्यक्ष, विवेक नेगी को मंत्री और प्रदीप रावत को उपमंत्री चुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। ब्लॉक मॉनिटर प्रमुख अपेंद्र महेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधायक प्रतिनिधि दलीप सिंह नेगी सहित अन्य गणमान्य लोग विशिष्ट अतिथि थे। प्रधानाचार्य संजय प्रकाश पालीवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और खुशाल टम्टा ने संचालन किया। संवाद