फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 28 लोग मोतियाबिंद के लिए चिह्नित किए

Mon, 18 May 2026 04:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल सतपुली और जन कल्याण लोक सेवा समिति की ओर से सोमवार को आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 208 मरीजों का परीक्षण किया गया। शिविर में 28 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। मरीजों को निशुल्क दवा और चश्मे भी वितरित किए गए। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने वरिष्ठ नागरिकों सहित अन्य मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। इसमें बीपी, शुगर, पाइल्स, पित्त की थैली की पथरी, हर्निया, आंखों और नाक कान गला संबंधी समस्याओं का परीक्षण किया गया। शिविर का संचालन फिजीशियन सुमित, नेत्र चिकित्सक राजदीप नेगी, सुनील पंवार, दीपक गुसाईं, भगवती प्रसाद खंडूरी, विजय चौहान और सुरेंद्र पुजारी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें