फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशु और रोशनी बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय पॉलीटेक्निक गौचर की तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गईं। प्रतियोगिता में 89 अंकों के साथ बोस सदन पहले, 61 अंक अर्जित कर भाभा सदन दूसरे और 43 अंक प्राप्त कर साराभाई सदन तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

खेल मैदान में तीन दिनों तक चली अंतरसदनीय प्रतियोगिता में हिमांशु बुटोला और रोशनी ने चैंपियनशिप हासिल की, जबकि विनय भंडारी, दीपक भट्ट, वर्षा और निकिता उपविजेता रहे। 200 मीटर दौड़ में विनय और दीपक, 400 मीटर दौड़ में दीपक और विनय, 1500 मीटर दौड़ में हिमांशु और आशीष क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे। टेबिल-टेनिस बालिका वर्ग में शालिनी और दीप्ति, बैडमिंटन बालक वर्ग में मोहित और स्वप्निल, बालिका वर्ग में रितिका और शालिनी ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य एसके वर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष देवेंद्र यादव और फार्मेसी विभाग की विभागाध्यक्ष किरन खर्कवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें