फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: तीन स्वर्ण के साथ टॉप पर रही हिमाचल की टीम

Sat, 14 Feb 2026 06:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
- दूसरे दिन सेना और हिमाचल की टीमों ने बनाया दबदबा
विज्ञापन

-जम्मू कश्मीर को एक गोल्ड व उत्तराखंड को एक कांस्य पदक मिला
- हिमाचल के सभी पदक महिला खिलाड़ियों ने जीते

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। औली में चल रही राष्ट्रीय शीतकालीन चैंपियनशिप खेल प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम ने दबदबा बनाया हुआ है। हिमाचल की टीम तीन गोल्ड के साथ अब तक नौ पदक अपने नाम कर चुकी है। खास बात यह है कि हिमाचल की महिला खिलाड़ियों ने ही सारे पदक जीते हैं। वहीं दूसरे दिन भारतीय सेना के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड के साथ कुल सात पदक जीते।
विज्ञापन

औली में शनिवार को राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों के दूसरे दिन पुरुष वर्ग में सेना और महिला वर्ग में हिमाचल की टीमों ने पदक झटके। दूसरे दिन हुई कुल पांच प्रतियोगिताओं में हिमाचल की टीम ने दो स्वर्ण, दो कांस्य और दो रजत पदक जीते, जबकि एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक वह पहले ही दिन जीत चुके हैं। वहीं सेना की पुरुष टीम ने दूसरे दिन दो स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। एक स्वर्ण के साथ जम्मृ कश्मीर की टीम तीसरे और एक कांस्य पदक के साथ उत्तराखंड की टीम चैथे स्थान पर रही। रेस आफिस के विजयंत रावत ने बताया कि दूसरे दिन आठ नंबर टावर से जायंट स्लैलम पुरुष वर्ग में 45, स्नो बोर्ड पुरुष वर्ग में 32, महिला वर्ग में चार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। वहीं 10 नंबर टावर के पास से स्की माउंटेनियरिंग प्रतियोगिता हुई जिसके पुरुष वर्ग में 25 और महिला वर्ग में 12 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विंटर गेम्स एसोसिएशन के सचिव राकेश रंजन भिलंगवाल, कोच विकेश डिमरी, जीएमवीएन के प्रदीप शाह, प्रदीप मंद्रवाल, कमल किशोर डिमरी सहित सेना, आईटीबीपी के अधिकारी, खिलाड़ी व पर्यटक मौजूद रहे।
विज्ञापन


शनिवार को हुई प्रतियोगिता के परिणाम
जायंट स्लैलम पुरुष
-बाकिर हुसैन-सेना (स्वर्ण)
- आसिफ अजीज जेगिर-सेना (रजत)
- जेकमेट रफ्तान- सेना (कांस्य)


स्नो बोर्ड महिला
प्रीती ठाकुर-हिमाचल (स्वर्ण)
प्रकृति-हिमाचल (रजत)
दिपिका ठाकुर-हिमाचल (कांस्य)
स्नो बोर्ड पुरुष
जुबेर अहमद लोन- जम्मू कश्मीर (स्वर्ण)
कुलविंदर शर्मा- सेना (रजत)
हरि प्रसाद-सेना (कांस्य)

स्की माउंटेनियरिंग स्प्रिट (पुरुष)
- संतोष मुक्ता-सेना (स्वर्ण)
- राजेश्वर सिंह-सेना (रजत)
- हिमांशु कवाण-उत्तराखंड (कांस्य)

स्की माउंटेनियरिंग (महिला)
साक्षी ठाकुर हिमाचल (स्वर्ण)
शिवानिका हिमाचल (रजत)
नताशा महर हिमाचल (कांस्य)


अब तक टीमों ने जीते मेडल
टीम- स्वर्ण - रजत कांस्य
हिमाचल 03 - 03 - 03
सेना 02 - 03 - 02
जम्मू कश्मीर 01 - 00 - 00
उत्तराखंड 00 - 00 - 01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें