फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, छह घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से बिजली गुल रही। दोपहर बाद करीब तीन बजे गई बिजली रात लगभग साढ़े नौ बजे चालू हो पाई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगरासू से आगे चौकी छीना में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से लगभग पूरे जिले में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोग गर्मी से परेशान रहे। हालांकि रात के समय बारिश होने से गर्मी से कुछ राहत मिली। उधर, ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने तार को जोड़ने के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे लाइट चालू कर दी।
कर्मचारी के टावर पर चढ़ने से भी बिजली ठप
श्रीनगर में विद्युत विभाग के कर्मचारी के बिजली के टावर पर चढ़ने से चमोली जिले में रात करीब साढ़े 11 बजे बिजली ठप कर दी गई। देर रात सवा दो बजे उसके टावर से उतरने के बाद ही बिजली चालू हो पाई। ऊर्जा निगम गोपेश्वर के ईई कैलाश कुमार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से सप्लाई बाधित थी। जिसे कर्मचारियों ने जोड़कर सप्लाई को सुचारू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तल्लानागपुर के गांवों में दो दिन से बिजली ठप
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के तल्लानागपुर के गांवों में बिजली की आंखमिचौली से उपभोक्ताओं को दो-चार होना पड़ रहा है। बीते मंगलवार से यहां सप्लाई ठप पड़ी है, लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं है। ग्रामीण कृष्णदत्त पुरोहित, मोहन प्रसाद पुरोहित, मोतीराम पुरोहित, प्रमोद पांडे, महादेव पुरोहित, हरिशरण पांडे, नागेंद्र नेगी, दर्शन नेगी ने बताया कि क्वीली, कुरझण, चोपड़ा, जोंदला, पाली, सणगू, डुंगरी, चापड़ समेत अन्य गांवों में दो दिन से बिजली सप्लाई ठप है। कई बार ऊर्जा निगम के कंट्रोल रूम में सूचना दे दी गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि जल्द सप्लाई सुचारु नहीं होने पर जल्द आंदोलन की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें