पीएमजीएसवाई के तहत निर्माणाधीन सड़कों पर निम्न गुणवत्ता के डामर होने की शिकायत पर अधिशासी अभियंता बीएस रावत ने सड़कों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद अधिशासी अभियंता रावत ने कहा कि जहां पानी की निकासी नहीं हो पाई उन जगहों पर डामर उखड़ा है।
ऐसे में यहां पानी की निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और डामर की मोटाई बढ़ाने के साथ-साथ खराब हुई सड़क के सुधार के निर्देश दिए गए हैं। तहसील के देवाल-खेता, नंदकेशरी-जौला, थराली-कुराड़-पार्था सहित अन्य सड़कों पर खराब गुणवत्ता के डामर की शिकायत ग्रामीणों ने की थी।
अमर उजाला ने 30 मार्च के अंक में ‘सालभर में उखड़ा सड़कों का डामर’ खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए एक अप्रैल को ईई सहित अधिकारियों की टीम ने सभी सड़कों का निरीक्षण किया। साथ ही निर्माणदायी कंपनियों के डामर किए जाने के लिए देवाल-खेता और मुंदोली आदि सड़कों पर भारी मशीनों को पहुंचाया गया।ं