फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब ट्रस्ट ने दी एंबुलेंस और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब ट्रस्ट ने कोरोना मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए दो एंबुलेंस और एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन उपलब्ध कराई है। एंबुलेंस गोविंदघाट और जोशीमठ गुरुद्वारे में जरूरतमंदों के लिए हर समय उपलब्ध रहेगी। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों से मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। साथ ही जोशीमठ गुरुद्वारे को कोविड अस्पताल बनाने पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने दो एंबुलेंस और एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर क्षेत्रवासियों को उपलब्ध कराई। सरदार सेवा सिंह ने बताया कि मरीजों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस मुहैया कराई जाएगी। यदि मरीजों को अस्पतालों में बेड उपलब्ध नहीं हुआ तो उन्हें ऑक्सीजन कंसेट्रेटर से तत्काल उपचार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की ओर से चिकित्सकों की व्यवस्था की जाती है तो जोशीमठ गुरुद्वारे में कोविड अस्पताल की सुविधा देने पर भी विचार किया जा रहा है। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें