फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने वाहनों को पहुंचाई क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
अराजक तत्वों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ कर्मचारी आवास परिसर में खडे़ दो वाहनों में तोड़फोड़ कर भारी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

पीएचसी में कार्यरत एंबुलेंस चालक बलराज सिंह और सफाई कर्मी प्रदीप कुमार ने थराली थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कहा कि उनके वाहन अस्पताल परिसर में खड़े थे। विगत रात्रि में अराजक तत्वों ने उनके वाहनों में तोड़फोड़ कर काफी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने जल्द आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष ध्वजवीर पंवार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें