एक जून को हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने की तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण सोमवार को हेमकुंड के कपाट नहीं खुल पाए हैं। अभी भी हेमकुंड की तीर्थयात्रा शुरू करने को लेकर संशय बना हुआ है।
हेमकुंड साहिब के प्रवेश द्वार गोविंदघाट के गुरुद्वारे में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। हेमकुंड साहिब अभी भी बर्फ के आगोश में है। करीब तीन किलोमीटर आस्था पथ पर भी बर्फ बिछी हुई है। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि शासन से आठ जून को धार्मिक स्थलों को खोलने की बात कही गई है, लेकिन कोई स्पष्ट गाइड लाइन न मिलने के कारण कपाट खोलने को लेकर संशय बना हुआ है। इस संबंध में सरकार से वार्ता चल रही है। जैसे ही कोई निर्णय लिया जाता है तो हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।