फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब : आस्था पथ पर रामढुंगी में पसरा है 20 फीट ऊंचा हिमखंड

Sun, 23 Mar 2025 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब के आस्था पथ पर पसरा हिमखंड। स्रोत: गुरुद्वारा प्रबंधन। 
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

निरीक्षण करने गई गुरुद्वारा की टीम आधे रास्ते से लौटी
आगामी 25 मई से शुरू होगी यात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। हेमकुंड साहिब के आस्था पथ पर रामढुंगी के पास 20 फीट ऊंचा हिमखंड आया हुआ है साथ ही आस्था पथ को भी काफी नुकसान पहुंचा है। हिमखंड को पार करना मुश्किल है जिस कारण हेमकुंड साहिब के यात्रा मार्ग का निरीक्षण करने गई टीम को आधे रास्ते से ही लौटना पड़ा।
गुरुद्वारा की टीम हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग के निरीक्षण के लिए गई थी लेकिन हेमकुंड साहिब यात्रा के प्रमुख पड़ाव रामढुंगी से दो किमी पहले करीब 20 फीट ऊंचा हिमखंड पसरा है। इस हिमखंड को पार करना संभव नहीं था जिसके चलते टीम आगे नहीं जा पाई। हेमकुंड साहिब के प्रवेश द्वार गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि रास्ते में हिमखंड होने से टीम को लौटना पड़ा। टीम ने बताया कि बर्फबारी के कारा हेमकुंड साहिब आस्था पथ पर काफी नुकसान हुआ है। ख्वानपुल के पास यात्रा मार्ग करीब 30 मीटर तक क्षतिग्रस्त है जबकि रामढुंगी से आगे टीम के नहीं पहुंच पाने से वहां की स्थिति स्पष्ट नहीं है। हेमकुंड साहिब की यात्रा आगामी 25 मई से शुरू होगी। इससे पहले यात्रा मार्ग को सुधारना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी। रामढुंगी से आगे जाने के लिए पहले वहां से हिमखंड को हटाना होगा। उसके बाद ही वहां से आगे बढ़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंसेट

बैलीब्रिज के निर्माण में लगे 70 से अधिक मजदूर
गोविंदघाट में भूस्खलन से टूटे मोटर पुल के स्थान पर बैलीब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। लोनिवि की ओर से बनाए जा रहे बैलीब्रिज का एक तरफ का एलाइनमेंट तैयार हो चुका है। लोनिवि के अधिकारियों ने बताया कि पुल निर्माण में 70 से अधिक मजदूर लगे हैं। यात्रा से पहले पुल को तैयार कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें