फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास पर किया मंथन

Sat, 06 Jun 2026 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। उर्गम घाटी में आयोजित दो दिवसीय 29वें गौरा देवी पर्यावरण व प्रकृति पर्यटन विकास मेले का शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। जनदेश सामाजिक संगठन की ओर से आयोजित मेले में पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन विकास और स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने पर मंथन हुआ। इस दौरान क्षेत्र के महिला मंगल दल की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी और पारंपरिक गढ़वाली व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस माैके पर नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, जिला पंचायत सदस्य राम सिंह राणा, जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें