फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: उड़ान भरते समय अनियंत्रित हुआ हेलीकॉप्टर, बड़ा हादसा बचा

Mon, 12 May 2025 08:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। एक प्राइवेट हेली कंपनी का हेलिकॉप्टर उड़ान भर रहा था कि कुछ दूरी पर खड़े एक वाहन से उसके पंखे टकरा गए और वह अचानक अनियंत्रित हो गया। पायलट ने किसी तरह उसे नियंत्रित किया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को थंबी एविएशन का हेलिकॉप्टर फाटा से यात्रियों को लेकर बदरीनाथ पहुंचा। हेलिपैड पर यात्रियों को उतारने के बाद दोपहर करीब सवा 12 बजे वह दूसरे यात्रियों को लेने के लिए उड़ान भर रहा था तभी हेलिकॉप्टर के पंखे कुछ दूरी पर खड़े वाहन से टकरा गए और वह अनियंत्रित हो गया। पायलट ने मुश्किल से हेलिकॉप्टर को नियंत्रित कर हेलिपैड पर ही लैंड करा दिया। ऐसे में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। बदरीनाथ के थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने कहा कि हेलिकॉप्टर अनियंत्रित हुआ लेकिन बड़ा हादसा होने से बच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें