फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: हेलंग-उर्गम सड़क 20 दिनों से बंद, होटल-होमस्टे की एडवांस बुकिंग हो रहीं रद्द

Mon, 21 Aug 2023 05:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ/गोपेश्वर

सार

उर्गम घाटी में पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर के साथ ही दूर-दूर तक बुग्याल क्षेत्र स्थित है। उर्गम भी पर्यटन ग्राम है। प्रतिवर्ष घाटी में देशी-विदेशी पर्यटकों की आवाजाही होती है लेकिन एक अगस्त को भारी बारिश के दौरान हेलंग से करीब दो किलोमीटर दूरी पर पावर हाउस के समीप हाईवे ध्वस्त पड़ा है।
विज्ञापन
हेलंग बाइपास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन क्षेत्र उर्गम घाटी को यातायात से जाेड़ने वाला हेलंग-उर्गम मार्ग 20 दिनों से बंद होने से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां ठप पड़ी हुई है। साथ ही पर्यटकों की ओर से की गई होटल और होमस्टे की एडवांस बुकिंग भी रद्द की जा रही है। अभी तक करीब 15 बुकिंग रद्द हो चुकी हैं। यह मार्ग बंद होने से घाटी के करीब 20 गांवों में खाद्यान्न संकट भी बना है। लोगों ने शीघ्र सड़क खोलने की मांग की।

विज्ञापन


उर्गम घाटी में पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर के साथ ही दूर-दूर तक बुग्याल क्षेत्र स्थित है। उर्गम भी पर्यटन ग्राम है। प्रतिवर्ष घाटी में देशी-विदेशी पर्यटकों की आवाजाही होती है लेकिन एक अगस्त को भारी बारिश के दौरान हेलंग से करीब दो किलोमीटर दूरी पर पावर हाउस के समीप हाईवे ध्वस्त पड़ा है। साथ ही कई जगहों पर भू-धंसाव और भूस्खलन होने से सड़क खस्ताहाल पड़ी है। पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि उर्गम घाटी में 30 से अधिक होम स्टे और होटल हैं। ग्रामीण स्थानीय उत्पादों के साथ ही पर्यटन व्यवसाय से ही अपनी आजीविका चलाते हैं लेकिन हेलंग सड़क बंद होने से पर्यटक भी यहां नहीं आ पा रहे हैं और बेचने का सामान भी बाजार नहीं पहुंचा पा रहे हैं।

Uttarakhand News:  उठेगा जागेश्वर और बदरीनाथ के शिलालेखों के रहस्य से पर्दा, जल्द अनुवाद होने की उम्मीद
विज्ञापन


राजेंद्र सिंह का कहना है कि उर्गम घाटी में रसोई गैस के साथ ही खाद्यान्न की सप्लाई भी नहीं हो पा रही है। वहीं नंदीकुंड ट्रेकिंग एंड एडवेंचर्स ग्रुप देवग्राम और विवेक होटल के प्रबंधक संदीप नेगी ने बताया कि सड़क बंद होने के कारण पर्यटकों की ओर से होमस्टे की एडवांस बुकिंग रद्द की जा रही हैं। यदि शीघ्र सड़क नहीं खुलती है तो दिक्कतें और बढ़ जाएंगी। वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि हेलंग-उर्गम सड़क को खोलने का काम जारी है। यहां भूस्खलन से सड़क बंद हुई है। जल्द सड़क को सुचारु कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


मठ, बेमरू व स्यूंण गांव से दूध नहीं पहुंच पा रहा बाजार
13 अगस्त की रात को हुई अतिवृष्टि से दशोली ब्लॉक के मठ, बेमरू व स्यूंण गांव की सड़क जगह-जगह ध्वस्त पड़ी है, जिससे ग्रामीणों के सामने अब रोजी, रोटी का संकट खड़ा हो गया है। क्षेत्र के मठ, सुरेंडा, झड़ेता, बजनी, बेडुमाथल, कांडा, कुणखेत, बेमरू, गुनियाला, लुदांऊ, स्यूंण आदि गांवों से हर दिन करीब 200 लीटर दूध पीपलकोटी सहित अन्य बाजारों में पहुंचता है लेकिन अब दूध का कारोबार ठप पड़ा है। वाहन चालक सोनू रावत का कहना है कि क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक वाहन फंसे हैं। अधिकांश लोगों का व्यवसाय दूध और वाहन संचालन ही है। सड़क बंद होने से वे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। स्यूंण गांव निवासी अरुण राणा ने जल्द क्षेत्र के रास्तों और सड़कों की मरम्मत की मांग की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें