परिवहन विभाग ने ब्लॉक के मेहलचौंरी और फरकंडे मोटर मार्ग पर वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया। संभागीय परिवहन अधिकारी एल्विन रॉक्सी ने बताया कि बुधवार को मेहलचौंरी और फरकंडे मोटर मार्ग पर की गई चेकिंग में 18 वाहनों का चालान किया गया। यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर 9 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस का निरस्तीकरण किया गया। उन्होंने वाहन स्वामियों से यातायात के नियमों का पालन करने का आह्वान किया।