फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ में जमकर हुई बर्फबारी, रास्ते में रोके वाहन

विज्ञापन
बर्फबारी के चलते हनुमान चट्टी के पास रोके गए बदरीनाथ जा रहे वाहन। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
सोमवार सुबह तड़के से ही बदरीनाथ धाम में बर्फबारी शुरू हो गई थी। सड़क पर बर्फ अधिक होने पर पुलिस ने हनुमानचट्टी में वाहनों को रोक दिया। बाद में जिनकी बदरीनाथ में बुकिंग थी उन्हीं को जाने दिया। अन्य लोगों को जोशीमठ लौटा दिया। बदरीनाथ धाम में तापमान करीब -10 डिग्री तक लुढ़क गया है। उधर, केदारनाथ, मद्महेश्वर, तुंगनाथ, चंद्रशिला, चोपता समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तीन फीट तक बर्फ जम गई है। केदारनाथ में अधिकतम तापमान 2 डिग्री व न्यूनतम तापमान माइनस सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गंगोत्री-यमुनोत्री धाम ने भी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। दोनों धामों में अधिकतम तापमान तीन और न्यूनतम -9 तक लुढ़क गया है।
विज्ञापन

सुबह से लगातार हो रही बर्फबारी से बदरीनाथ धाम सहित आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हनुमान चट्टी के बीच हाईवे पर भारी बर्फ जमी होने से वाहन फिसलने लगे, तो पुलिस ने दोपहर दो बजे कुछ देर के लिए वाहनों को रोक दिया। हालांकि बाहर से आए जिन यात्रियों की बदरीनाथ धाम में बुकिंग थी उन्हें धाम जाने दिया, जबकि अन्य को लौटा दिया।
गोविंदघाट थानाध्यक्ष जयपाल नेगी ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों को रोका गया है। हाईवे पर काफी फिसलन हो रखी है। मौसम साफ होने पर मंगलवार को वाहनों को बदरीनाथ धाम जाने दिया जाएगा। उधर, जोशीमठ, गोपेश्वर, चमोली, पोखरी सहित अन्य इलाकों में सुबह काफी देर तक बारिश हुई।
विज्ञापन

उधर, सोमवार को तड़के से केदारनाथ में तेज बर्फबारी होती रही। दोपहर बाद तक यहां लगभग तीन फीट बर्फ जम चुकी है। केदारनाथ-गौरीकुंड पैदल मार्ग पर भी जंगलचट्टी तक आधा फीट तक बर्फ जमी हुई है, जिससे गौरीकुंड से लेकर सोनप्रयाग शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। इधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ से लेकर चंद्रशिला, चोपता, दुगलबिट्टा हरियाली डांडा, कालशिला में भी जमकर बर्फबारी हुई है।
वहीं, यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम समेत उपला टकनौर, खरसाली, आराकोट बंगाण तथा हरकीदून वैली के गांवों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। सोमवार को यमुनोत्री व गंगोत्री धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में अधिकतम तापमान 3 और न्यूनतम -9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

चारों धामों में न्यूनतम तापमान
बदरीनाथ -10
केदारनाथ -7
गंगोत्री -9
यमुनोत्री -9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें