प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब में भी जमकर बर्फबारी हुई। यहां करीब डेढ़ फीट तक बर्फ जम गई है। साथ ही अन्य चोटियां भी बर्फ से लकदक हो गई हैं। सोमवार को शाम पांच बजे तक हेमकुंड साहिब, घांघरिया, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी के साथ ही नीती और माणा घाटियों में बर्फबारी होती रही। जिससे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।