फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: हेमकुंड साहिब में जमकर हुई बर्फबारी, माइनस 1 पहुंचा तापमान

Sat, 01 Jun 2024 07:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब में जमकर हुई बर्फबारी, तापमान में आई गिरावट। स्रोत: गुरुद्वारा प्रबंधन।
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

धाम में चार इंच तक बर्फ जमी, कड़ाके की ठंड से श्रद्धालु परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। हेमकुंड साहिब में शनिवार को अचानक मौसम बदला और दोपहर में यहां जमकर बर्फबारी हुई। करीब एक घंटे तक हुई बर्फबारी के बाद यहां चार इंच तक ताजी बर्फ जम गई है। इससे यहां का तापमान माइनस 1 तक पहुंच गया है और अधिकतम तापमान 8 डिग्री है। कड़ाके की ठंड से श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जून माह में हेमकुंड साहिब में भारी बर्फबारी हो रही है जिससे यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां पहले से ही बर्फ जमी है। शनिवार को करीब एक घंटे तक बर्फबारी होने से हेमकुंड साहिब के साथ ही आसपास की चोटियां भी बर्फ से सफेद हो गई हैं। यहां पर करीब चार इंच तक ताजी बर्फ जम गई है। मौसम खराब होने से यहां मोबाइल नेटवर्क भी ठप हो गया है। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब का तापमान माइनस 1 तक पहुंच गया है। बर्फबारी के बाद ठंडी हवाएं चलने से श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। बताया कि घांघरिया से पूर्वाह्न 11 बजे तक ही हेमकुंड साहिब के लिए जा सकते हैं। दोपहर बाद सभी को लौटना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें